आगरा: चलती कार बनी आग का गोला, कार में रखे ₹6 लाख भी जलकर राख

  • 13h ago
  • 128 views


आगरा। आगरा के इनर रिंग रोड पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब चलती हुई स्विफ्ट डिजायर कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। चालक ने समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, लेकिन कार में रखे करीब 6 लाख रुपये नकद जलकर राख हो गए।

जानकारी के अनुसार, कार मालिक प्लॉट खरीदने के लिए बैंक से 6 लाख रुपये निकालकर जा रहे थे। रास्ते में अचानक कार से धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। चालक ने तत्काल कार रोककर बाहर निकलने में सफलता पाई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी और उसमें रखा नकद भी राख हो गया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस और दमकल विभाग सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। घटना के बाद कुछ समय के लिए इनर रिंग रोड पर यातायात भी प्रभावित रहा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now