40 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम, 3 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित बाहर निकाला

  • 21h Ago 93 Views


राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र के बुटोली गांव में पतंग उड़ाते समय 9 वर्षीय भानू खुले बोरवेल में गिर गया। करीब 40 फीट की गहराई में फंसे बच्चे को प्रशासन, SDRF और स्थानीय टीमों ने लगभग तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

राजस्थान के अलवर से राहत भरी खबर आई है। रामगढ़ के बुटोली गांव में पतंग उड़ाते वक्त एक 9 साल का मासूम खुले बोरवेल में गिर गया। करीब तीन घंटे तक चले हाई-वोल्टेज रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र के बुटोली गांव की है, जहां 9 वर्षीय भानू गुर्जर पतंग उड़ाते समय अचानक खुले बोरवेल में जा गिरा। बच्चा करीब 40 फीट की गहराई में फंस गया, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। बच्चे तक पहुंचने के लिए बोरवेल के समानांतर सुरंग खोदी गई। रेस्क्यू में तीन JCB मशीनों का इस्तेमाल किया गया और पूरे ऑपरेशन के दौरान बच्चे को लगातार ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई।

करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने भानू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तालियों और जयकारों के साथ राहत टीम का स्वागत किया, जबकि बच्चे को एहतियातन मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now