वृंदावन में MLC चुनाव, 12 बजे तक स्नातक में 14.39% और शिक्षक क्षेत्र में 15.67% मतदान,

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 1d Ago 304 Views


उत्तर प्रदेश विधान परिषद की खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन सीटों के लिए शुक्रवार को वृंदावन जोनल कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी रहा। दोपहर 12 बजे तक खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 14.39 प्रतिशत तथा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 15.67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

मतदान केंद्र पर मतदाताओं का पहुंचना जारी

वृंदावन स्थित मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं और शिक्षकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं, जिससे निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।

खंड स्नातक और खंड शिक्षक सीटों के लिए हो रहे मतदान को लेकर संबंधित मतदाताओं में सक्रियता दिखाई दी। प्रशासन का प्रयास है कि मतदान प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now