मिशन शक्ति 6.0: जमुनापार पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की...
- 14m ago
धर्मनगरी वृंदावन में प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचन शुरू हो गया है। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में श्री रंगनाथ जी के बड़ा बगीचा पर शुक्रवार को गणेश एवं स्वरूप मुकुट पूजन के साथ रामलीला महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न हुआ, वहीं कलाकारों ने शिव-पार्वती संवाद और नारद मोह लीला का सजीव मंचन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
रामलीला महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर भागवत प्रवक्ता डॉ. संजय कृष्ण सलिल और पीपा द्वाराचार्य बलराम दास बाबा ने विधि-विधान के साथ विघ्नहर्ता भगवान गणेश की आराधना की। इस दौरान धार्मिक वातावरण भक्तिमय हो उठा।
समारोह में संत बलराम दास बाबा ने कहा कि प्रभु श्रीराम का आदर्श जीवन व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा देता है। वहीं, डॉ. संजय कृष्ण सलिल ने श्रद्धालुओं से भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र से सद्गुणों, मर्यादा और आदर्शों की प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
इसके बाद श्री राधा सर्वेश्वर लीला संस्थान के कलाकारों ने आचार्य सौरभ द्विवेदी के मार्गदर्शन में शिव-पार्वती संवाद और नारद मोह लीला का मनमोहक मंचन किया। कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने देर रात तक रामलीला का आनंद लिया।
रामलीला महोत्सव के माध्यम से वृंदावन में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ ही नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
धर्मनगरी वृंदावन में प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचन शुरू हो गया है। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में श्री रंगनाथ जी के बड़ा बगीचा पर शुक्रवार को गणेश एवं स्वरूप मुकुट पूजन के साथ रामलीला महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न हुआ, वहीं कलाकारों ने शिव-पार्वती संवाद और नारद मोह लीला का सजीव मंचन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। रामलीला महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर भागवत प्रवक्ता डॉ. संजय कृष्ण सलिल और पीपा द्वाराचार्य बलराम दास बाबा ने विधि-विधान के साथ विघ्नहर्ता भगवान गणेश की आराधना की। इस दौरान धार्मिक वातावरण भक्तिमय हो उठा। समारोह में संत बलराम दास बाबा ने कहा कि प्रभु श्रीराम का आदर्श जीवन व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा देता है। वहीं, डॉ. संजय कृष्ण सलिल ने श्रद्धालुओं से भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र से सद्गुणों, मर्यादा और आदर्शों की प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इसके बाद श्री राधा सर्वेश्वर लीला संस्थान के कलाकारों ने आचार्य सौरभ द्विवेदी के मार्गदर्शन में शिव-पार्वती संवाद और नारद मोह लीला का मनमोहक मंचन किया। कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने देर रात तक रामलीला का आनंद लिया। रामलीला महोत्सव के माध्यम से वृंदावन में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ ही नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!