मिशन शक्ति 6.0: जमुनापार पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की...
- 14m ago
मथुरा। थाना रिफाइनरी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहेल निगम पुत्र राहुल, निवासी राजपुर चुंगी, थाना सदर बाजार, जनपद आगरा, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को रात करीब 8:30 बजे कोइलाअलीपुर कट, बरेली हाईवे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में थाना रिफाइनरी में दर्ज मुकदमा संख्या 346/2026, धारा 303(2) बीएनएस में वांछित था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रजिस्ट्रेशन नंबर UP 86 AQ 6219 वाली एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अनुराग चौधरी, उपनिरीक्षक विक्रान्त तोमर, उपनिरीक्षक बबलू कुमार, उपनिरीक्षक पविन्द्र कुमार, रिजर्व कांस्टेबल नितेश मलिक और रिजर्व कांस्टेबल रितिक शामिल रहे।
मथुरा। थाना रिफाइनरी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहेल निगम पुत्र राहुल, निवासी राजपुर चुंगी, थाना सदर बाजार, जनपद आगरा, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को रात करीब 8:30 बजे कोइलाअलीपुर कट, बरेली हाईवे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में थाना रिफाइनरी में दर्ज मुकदमा संख्या 346/2026, धारा 303(2) बीएनएस में वांछित था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रजिस्ट्रेशन नंबर UP 86 AQ 6219 वाली एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अनुराग चौधरी, उपनिरीक्षक विक्रान्त तोमर, उपनिरीक्षक बबलू कुमार, उपनिरीक्षक पविन्द्र कुमार, रिजर्व कांस्टेबल नितेश मलिक और रिजर्व कांस्टेबल रितिक शामिल रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!