राया पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

  • 21h Ago 123 Views


मथुरा। राया थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान दलवीर उर्फ छोटू पुत्र प्रेमचन्द्र, निवासी नगला भगा, थाना राया, जनपद मथुरा, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 22 अक्टूबर 2026 को रात करीब 10:05 बजे नगला भगा तिराहे से ग्राम भगा की ओर लगभग 50 कदम की दूरी पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना राया में मुकदमा संख्या 346/2026, धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह, उपनिरीक्षक इंतजार अली, उपनिरीक्षक रामवीर सिंह, हेड कांस्टेबल सत्यवीर सिंह और कांस्टेबल ओमप्रकाश शामिल रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now