रालोद के सामाजिक समरसता सम्मेलन में जुटे नए चेहरे, युवाओं समेत कई लोगों ने थामा पार्टी का दामन

  • संवाददाता: अनुज शर्मा
  • 21h Ago 76 Views


मथुरा में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल की ओर से सामाजिक समरसता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के दौरान युवाओं समेत कई लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह और जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और जनसेवा के संकल्प पर जोर दिया गया।राष्ट्रीय लोकदल के सामाजिक समरसता सम्मेलन में एडवोकेट सोनपाल सिंह, राजकुमार शर्मा, पंकज कुमार शर्मा, लाखन सिंह, महाराज सिंह, सचिन चौधरी, हिमाचल सिंह, सोनू शर्मा और मनोज गौतम सहित कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा में विश्वास जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।

सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे किसानों, मजदूरों, युवाओं और आमजन के हितों से जुड़े मुद्दों को उठाने के साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने सामाजिक समरसता को मजबूत करने, विभिन्न वर्गों के बीच आपसी विश्वास बढ़ाने और क्षेत्र के विकास में योगदान देने की प्रतिबद्धता भी जताई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए सभी वर्गों के बीच सहयोग और भाईचारा आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता सम्मेलनों के माध्यम से लोगों को एक मंच पर लाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का प्रयास किया जाता है।

राष्ट्रीय लोकदल के इस सम्मेलन में नए सदस्यों के शामिल होने के साथ संगठन की गतिविधियों और पार्टी की विचारधारा को अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now