रिफाइनरी पुलिस ने जुआ खेलते चार लोगों को पकड़ा, 2530 रुपये और ताश की गड्डी...
- 17m ago
मथुरा में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है। इसी क्रम में थाना सुरीर की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बारे में जागरूक करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपलब्ध निःशुल्क कोचिंग और मार्गदर्शन की जानकारी दी गई।
उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत 24 अक्टूबर को थाना सुरीर पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। एसएसपी मथुरा के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों, बसों और रास्तों पर छेड़छाड़ जैसी घटनाएं होने पर चुप रहने के बजाय तत्काल शिकायत दर्ज कराने की अपील की।
पुलिस टीम ने महिलाओं को वीमेन पावर लाइन 1090 और पुलिस आपातकालीन सेवा 112 की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह दी गई।
अभियान के दौरान महिलाओं और छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस ने सभी से स्वयं नियमों का पालन करने और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।
हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
मिशन शक्ति टीम ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 102 और 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, अग्निशमन सेवा 101 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के प्रति किया जागरूक
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बारे में भी बताया गया। पुलिस टीम ने जानकारी दी कि इस योजना के तहत यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट, जेईई, एनडीए और सीडीएस सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रशिक्षण तथा विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है।
योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली और जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग एवं उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी भी विद्यार्थी की सफलता प्रभावित न हो।
थाना सुरीर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लेने और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
मथुरा में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है। इसी क्रम में थाना सुरीर की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बारे में जागरूक करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपलब्ध निःशुल्क कोचिंग और मार्गदर्शन की जानकारी दी गई। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत 24 अक्टूबर को थाना सुरीर पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। एसएसपी मथुरा के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों, बसों और रास्तों पर छेड़छाड़ जैसी घटनाएं होने पर चुप रहने के बजाय तत्काल शिकायत दर्ज कराने की अपील की। पुलिस टीम ने महिलाओं को वीमेन पावर लाइन 1090 और पुलिस आपातकालीन सेवा 112 की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। अभियान के दौरान महिलाओं और छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस ने सभी से स्वयं नियमों का पालन करने और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी मिशन शक्ति टीम ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 102 और 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, अग्निशमन सेवा 101 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के प्रति किया जागरूक कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बारे में भी बताया गया। पुलिस टीम ने जानकारी दी कि इस योजना के तहत यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट, जेईई, एनडीए और सीडीएस सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रशिक्षण तथा विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली और जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग एवं उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी भी विद्यार्थी की सफलता प्रभावित न हो। थाना सुरीर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लेने और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!