विधवा की जमीन पर कब्जे की साजिश का आरोप, तहसील कर्मियों पर मिलीभगत के गंभीर आरोप

  • 2 days ago
  • 166 views


कासगंज। जनपद कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र स्थित प्रहलादपुर गांव में एक विधवा महिला की जमीन और मकान पर कब्जा करने की कथित साजिश का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने कुछ दबंगों पर तहसील कर्मियों की मिलीभगत से राजस्व अभिलेखों और नक्शे में बदलाव कर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है।

पीड़िता के पुत्र रघुवंदन का कहना है कि गाटा संख्या 152 को नैनीताल निवासी एक व्यक्ति के नाम बेच दिया गया था। आरोप है कि इसके बाद राजस्व अभिलेखों और नक्शे में कथित रूप से छेड़छाड़ कर उक्त गाटा संख्या को उनके मकान और जमीन में दर्शा दिया गया, जिससे उनकी पैतृक संपत्ति पर कब्जे का रास्ता तैयार किया जा सके।

परिवार का दावा है कि उनकी मां पिछले लगभग 40 वर्षों से उक्त मकान और भूमि पर निवास कर रही हैं। उनका कहना है कि यह संपत्ति उनके लंबे समय से कब्जे और उपयोग में है, बावजूद इसके उसे विवादित बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से लेकर जिलाधिकारी तक विभिन्न स्तरों पर की है। परिवार का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद धूमिल होती जा रही है।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उनकी भूमि और मकान की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

फिलहाल मामले को लेकर राजस्व विभाग या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now