सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 7h Ago 135 Views


गांधी जयंती के अवसर पर सेंट फ्रांसिस स्कूल, मथुरा की ओर से स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया अभियान का उद्देश्य महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के साथ आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा

अभियान का शुभारंभ केसीआर होटल से किया गया स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके बाद छात्र राज विहार होते हुए आनंदवन फेज-1 तक पहुंचे

अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं ने रास्ते में जगह-जगह साफ-सफाई की और कूड़ा-कचरा एकत्रित किया साथ ही लोगों को कूड़ा निर्धारित स्थान और कूड़ेदान में डालने के लिए प्रेरित किया गया। छात्रों ने विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों ने संदेश दिया कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है। बच्चों ने लोगों से अपने घर, आसपास के क्षेत्र और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने तथा स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बनाने की अपील की

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी और जनसेवा की भावना विकसित होती है। उन्होंने नगरवासियों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग करने की अपील की

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now