मथुरा में प्रथम ओपन कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन, 41 टीमों ने दिखाया दमखम

  • संवाददाता: अनुज शर्मा
  • 12h Ago 105 Views


मथुरा। क्रीड़ा भारती मथुरा महानगर एवं श्री रामकृष्ण फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में, डॉ. बी.आर. अंबेडकर इंटर कॉलेज के सहयोग से विद्यालय परिसर में प्रथम ओपन कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 22 टीमों और बालिका वर्ग में 19 टीमों सहित कुल 41 टीमों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मनीषा पाराशर, रालोद युवा प्रतिनिधि श्री रोहित प्रताप एवं क्रीड़ा भारती मथुरा महानगर के अध्यक्ष मानवेंद्र चौधरी ने हनुमान जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में एसबीसी एकेडमी ने प्रथम, मथुरा एकेडमी ने द्वितीय, बाबा पातीराम एकेडमी ने तृतीय तथा डॉ. बी.आर. अंबेडकर बालिका इंटर कॉलेज ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

वहीं बालक वर्ग में मथुरा स्पोर्ट्स स्कूल एकेडमी प्रथम, बाबा पातीराम विद्या मंदिर एकेडमी द्वितीय, बसई एकेडमी तृतीय तथा किशनपुर अकादमी चतुर्थ स्थान पर रही।

श्री रामकृष्ण फाउंडेशन की ओर से बालिका वर्ग की बेस्ट रेडर तान्या और बालक वर्ग के बेस्ट रेडर पंकज चौधरी को मेडल के साथ 1,111 रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 3,100 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त टीम को 2,100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त टीम को 1,100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। दोनों वर्गों की विजेता टीमों को साइकिल भी पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई।

कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती मथुरा महानगर के सचिव शुभम, विभाग संयोजक भूपेंद्र मिश्रा, श्री रामकृष्ण फाउंडेशन के अध्यक्ष पुष्पेंद्र बैरागी, सचिव तेजपाल ठाकुर, डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य माता पाराशर, निदेशक रविंद्र पाराशर सहित अन्य पदाधिकारी एवं अतिथि उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका योगेश राठौर, क्रीड़ा भारती महानगर मंत्री, तथा अरुण जी, नारायण जी, सोनू ठाकुर और विवेक ठाकुर ने निभाई।

इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के क्रीड़ा प्रमुख देवेंद्र कल्याण, मीडिया प्रभारी गोविंद जी, सचिव शिवम कुमार, कोषाध्यक्ष राकेश सैनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान क्रीड़ा भारती मथुरा महानगर के अध्यक्ष मानवेंद्र चौधरी ने आगामी दिनों में व्यापक स्तर पर मेट कुश्ती एवं मेट कबड्डी प्रतियोगिताओं के आयोजन की घोषणा की।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now