आगरा के कमला नगर में फ्लैट में लगी भीषण आग, रेस्क्यू कर लोगों को बाहर निकाला

  • 2d Ago 149 Views


आगरा। कमला नगर क्षेत्र में एक फ्लैट में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

फ्लैट में आग लगने के बाद धुआं तेजी से फैल गया, जिसके चलते अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य किया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now