मथुरा में पहली बार शुरू हुआ विजन थेरेपी क्लिनिक, आंखों और मस्तिष्क के बेहतर तालमेल पर होगा काम

  • संवाददाता: खन्ना सैनी
  • 10h Ago 82 Views


गोवर्धन। गांधी जयंती, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती और कल्याणम् करोति संस्था के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर कल्याणम् करोति नेत्र संस्थान में विजन थेरेपी क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। संस्था के महासचिव सुनील कुमार शर्मा सहित चिकित्सकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर क्लिनिक का उद्घाटन किया।

क्लिनिक में आंखों और मस्तिष्क के बीच बेहतर तालमेल विकसित करने के लिए विशेषज्ञों की निगरानी में विशेष अभ्यास, आधुनिक उपकरण और कंप्यूटर आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। इससे फोकस, दोनों आंखों के समन्वय, धुंधला दिखाई देने, आंखों में थकान और पढ़ने में परेशानी जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को मदद मिल सकती है।

विजन थेरेपी कंसल्टेंट मृदुल सिंह ने बताया कि कई बार चश्मे का नंबर सही होने के बावजूद लोगों को आंखों से संबंधित कुछ परेशानियां बनी रहती हैं। ऐसे मामलों में विस्तृत जांच के बाद विजन थेरेपी उपयोगी हो सकती है।

उन्होंने बताया कि क्लिनिक में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की जरूरत और समस्या के अनुसार जांच के बाद व्यक्तिगत थेरेपी योजना तैयार की जाएगी। विशेषज्ञों की देखरेख में नियमित अभ्यास और प्रशिक्षण के माध्यम से विजुअल स्किल्स को बेहतर करने पर ध्यान दिया जाएगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now