जिला चिकित्सालय मथुरा में मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

  • संवाददाता: राजेश सोलंकी
  • 14h Ago 154 Views


मथुरा के महर्षि दयानंद सरस्वती जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में ध्वजारोहण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सकों, अधिकारियों और अस्पताल के समस्त स्टाफ ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज अग्रवाल, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिद्धार्थ धनगर, डॉ. दिवेंद्र अग्रवाल, डॉ. दिवेन मोहन, डॉ. रमेश चंद्र, डॉ. एस.पी. शर्मा सहित अस्पताल के चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

इस दौरान वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और मानव सेवा के विचारों को याद किया। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और ‘जय जवान, जय किसान’ के आदर्शों को भी स्मरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों एवं अस्पताल के कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपने जीवन और कार्यक्षेत्र में अपनाने का संकल्प लिया। साथ ही मरीजों की बेहतर चिकित्सा सेवा, स्वच्छता व्यवस्था और जरूरतमंदों की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।

जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान देश के दोनों महान नेताओं के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now