थाना हाईवे पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की हुई जांच

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 1d Ago 117 Views


जनपद में सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना हाईवे पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती।

इस दौरान पुलिस बल ने क्षेत्र में पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर प्रभावी नजर रखने के उद्देश्य से चेकिंग एवं गश्त की।

थाना हाईवे पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना, अपराधों पर अंकुश लगाना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now