साथ जीने-मरने की कसम बनी मौत की वजह! प्रेमी युगल ने खुद को लगाई आग, युवती की दर्दनाक मौत

  • 132d Ago 514 Views


फिरोजाबाद। जनपद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र से प्रेम प्रसंग का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी युगल ने कथित रूप से साथ जीने-मरने की कसम निभाने के लिए खुद को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में युवती की मौत हो गई, जबकि युवक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

जानकारी के अनुसार गढ़ैया मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय खुशी अपनी मां और भाई के साथ मैनपुरी स्थित ननिहाल गई हुई थी। बताया जा रहा है कि वह कपड़े खरीदने का बहाना बनाकर शिकोहाबाद पहुंची, जहां उसकी मुलाकात मोहब्बतपुर अहीर निवासी 19 वर्षीय अरुण से हुई।

रात करीब 11 बजे दोनों एक घर के किचन में पहुंचे और कथित रूप से अपने पैर बांधकर खुद को आग लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बंद दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला।

गंभीर रूप से झुलसे दोनों को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया। इलाज के दौरान खुशी की मौत हो गई, जबकि अरुण की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी अमरीश कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now