ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत

  • 8h ago
  • 114 views


ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश के खदरी क्षेत्र में करंट लगने से मां और बेटी की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया है।

जानकारी के मुताबिक, 26 वर्षीय सुमन और उनकी 2 वर्षीय बेटी बिजली के करंट की चपेट में आ गईं। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और परिवार में कोहराम मच गया।

घटना के बाद बिजली विभाग की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर मामले को लेकर विभाग की लापरवाही की भी चर्चा है। फिलहाल घटना की परिस्थितियों और करंट लगने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now