सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का...
- 8h ago
मथुरा के थाना राया क्षेत्र में जयपुर-बरेली हाईवे पर सादाबाद रोड कट के पास दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों द्वारा सात लाख रुपये लूटे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, अलीपुरा गोरई निवासी पुष्पेंद्र की मथुरा में रजिस्ट्री होनी थी। इसके लिए उसने अपने दोस्त कुलदीप निवासी सरकोरिया से रुपये मंगाए थे। कुलदीप सात लाख रुपये लेकर मथुरा जा रहा था। इसी दौरान उसने पुलिस को बाइक सवार बदमाशों द्वारा रुपये लूटे जाने की सूचना दी।
सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हालांकि, पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को संदिग्ध मानकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र की जानकारी जुटाने के साथ ही घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
मथुरा के थाना राया क्षेत्र में जयपुर-बरेली हाईवे पर सादाबाद रोड कट के पास दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों द्वारा सात लाख रुपये लूटे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, अलीपुरा गोरई निवासी पुष्पेंद्र की मथुरा में रजिस्ट्री होनी थी। इसके लिए उसने अपने दोस्त कुलदीप निवासी सरकोरिया से रुपये मंगाए थे। कुलदीप सात लाख रुपये लेकर मथुरा जा रहा था। इसी दौरान उसने पुलिस को बाइक सवार बदमाशों द्वारा रुपये लूटे जाने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हालांकि, पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को संदिग्ध मानकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र की जानकारी जुटाने के साथ ही घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!