रक्तदान करने वाली संस्थाओं को जिला अस्पताल में किया सम्मानित

  • संवाददाता: आरती शर्मा
  • 2d Ago 132 Views


विश्व रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को मथुरा के महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में रक्तदान करने वाली समाजसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमन कुमार, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रितु माहेश्वरी, डॉ. सुशीला शर्मा सहित अस्पताल के अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के क्षेत्र में योगदान देने वाली समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह और गिफ्ट आइटम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आधा दर्जन से अधिक समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि सरकारी अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं और कई मरीजों को उपचार के दौरान रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे समय में रक्त की उपलब्धता के लिए समाजसेवी संस्थाओं और रक्तदाताओं का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है।

उन्होंने कहा कि समय पर रक्त उपलब्ध होने से जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। सीएमएस ने अन्य समाजसेवी संस्थाओं और लोगों से भी रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल सके।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now