📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

ब्रेकिंग न्यूज़: राहुल गांधी की हिरासत पर MP विधानसभा में बवाल, काली पट्टी बांध कांग्रेस का जोरदार विरोध

  • 12h ago
  • 1073 views


दिल्ली में राहुल गांधी की हिरासत और पेपर लीक मामले को लेकर मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस विधायकों ने काली पट्टी बांधकर विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों ने राहुल गांधी की हिरासत और पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक काली पट्टी बांधकर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस का आरोप है कि छात्रों की आवाज उठाने वाले नेताओं पर कार्रवाई कर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

विपक्ष ने पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग दोहराई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार जवाब देने से बच रही है।

वहीं, सत्तापक्ष ने विपक्ष के आरोपों को राजनीतिक करार देते हुए कहा कि सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने और आवश्यक सुधारों के लिए प्रतिबद्ध है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now