अग्निवीर जनक गुर्जर का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा शेरगढ़, तिरंगा यात्रा के साथ होगा अंतिम...
- 11h ago
दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में प्रदेशभर में सपाइयों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मथुरा में भी सदर तहसील परिसर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि, अखिलेश यादव की रिहाई के बाद पार्टी ने प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की।
दिल्ली में अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में मथुरा के सदर तहसील परिसर में समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और पार्टी नेताओं ने कार्रवाई को लोकतंत्र के खिलाफ बताया।
प्रदर्शन के दौरान सदर एसडीएम ब्रह्मानंद सिंह कठेरिया ने सपा नेताओं से वार्ता कर उनकी बात सुनी और ज्ञापन भी प्राप्त किया।
इसी बीच समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर जानकारी दी कि दिल्ली पुलिस ने अखिलेश यादव को रिहा कर दिया है। इसके बाद पार्टी ने सभी जिलों के कार्यकर्ताओं से धरना-प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की।
हालांकि, पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि छात्रों के अधिकारों और युवाओं के मुद्दों पर उसकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी और जनहित के सवालों पर आंदोलन जारी रखा जाएगा।
दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में प्रदेशभर में सपाइयों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मथुरा में भी सदर तहसील परिसर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि, अखिलेश यादव की रिहाई के बाद पार्टी ने प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की। दिल्ली में अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में मथुरा के सदर तहसील परिसर में समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और पार्टी नेताओं ने कार्रवाई को लोकतंत्र के खिलाफ बताया। प्रदर्शन के दौरान सदर एसडीएम ब्रह्मानंद सिंह कठेरिया ने सपा नेताओं से वार्ता कर उनकी बात सुनी और ज्ञापन भी प्राप्त किया। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर जानकारी दी कि दिल्ली पुलिस ने अखिलेश यादव को रिहा कर दिया है। इसके बाद पार्टी ने सभी जिलों के कार्यकर्ताओं से धरना-प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की। हालांकि, पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि छात्रों के अधिकारों और युवाओं के मुद्दों पर उसकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी और जनहित के सवालों पर आंदोलन जारी रखा जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!