📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

हाउस अरेस्ट के बाद किसान नेता संजय यादव का सरकार पर हमला, बोले- मंत्री को बचाने के लिए हो रही तानाशाही

  • 17h ago
  • 114 views


वृंदावन। किसान सेवा संगठन के प्रभारी संजय कुमार यादव को पुलिस ने वृंदावन स्थित उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। बताया जा रहा है कि संजय यादव दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना होने वाले थे, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया।

नजरबंदी के बाद संजय यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतर आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक मंत्री को बचाने के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज कराया जा रहा है और लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया जा रहा है।

किसान नेता ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में देश के जवान और किसानों को आमने-सामने खड़ा कर दिया गया है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मजदूरों, किसानों और युवाओं सहित हर उस वर्ग की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, जो अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहा है।

संजय यादव ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध हर नागरिक का अधिकार है और सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करना चाहिए, न कि असहमति की आवाज को दबाने का प्रयास करना चाहिए।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now