अग्निवीर जनक गुर्जर का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा शेरगढ़, तिरंगा यात्रा के साथ होगा अंतिम...
- 11h ago
मथुरा। जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत थाना बरसाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 200 पौवा हरियाणा मार्का अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, बुधवार तड़के करीब 2:38 बजे हाथिया चौकी से कमई मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगे, लेकिन मोटरसाइकिल फिसलने से तीनों गिर गए। इस दौरान एक आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया, जबकि दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिज्जो (48 वर्ष) निवासी ग्राम हाथिया और गंगाराम (30 वर्ष) निवासी ग्राम डिरावली, थाना बरसाना के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 200 पौवा हरियाणा मार्का 'मस्ताना' ब्रांड की अवैध देशी शराब बरामद हुई।
फरार आरोपी की पहचान देव सिंह उर्फ देवो निवासी ग्राम डिरावली के रूप में हुई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
बरामदगी के आधार पर थाना बरसाना में मु.अ.सं. 263/2026 के तहत धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बिज्जो के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि गंगाराम के विरुद्ध भी पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गौरव तोमर, हरेंद्र कुमार, अंकित चौधरी तथा पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
मथुरा। जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत थाना बरसाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 200 पौवा हरियाणा मार्का अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, बुधवार तड़के करीब 2:38 बजे हाथिया चौकी से कमई मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगे, लेकिन मोटरसाइकिल फिसलने से तीनों गिर गए। इस दौरान एक आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया, जबकि दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिज्जो (48 वर्ष) निवासी ग्राम हाथिया और गंगाराम (30 वर्ष) निवासी ग्राम डिरावली, थाना बरसाना के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 200 पौवा हरियाणा मार्का 'मस्ताना' ब्रांड की अवैध देशी शराब बरामद हुई। फरार आरोपी की पहचान देव सिंह उर्फ देवो निवासी ग्राम डिरावली के रूप में हुई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। बरामदगी के आधार पर थाना बरसाना में मु.अ.सं. 263/2026 के तहत धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बिज्जो के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि गंगाराम के विरुद्ध भी पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गौरव तोमर, हरेंद्र कुमार, अंकित चौधरी तथा पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!