📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

B R E A K I N G   N E W S : अग्निवीर जनक गुर्जर का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा शेरगढ़, तिरंगा यात्रा के साथ होगा अंतिम संस्कार

  • 11h ago
  • 144 views


मथुरा। जनपद मथुरा के थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव जटवारी निवासी अग्निवीर जनक गुर्जर का पार्थिव शरीर बुधवार शाम उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपने वीर सपूत को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हो रहे हैं।

परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, जनक गुर्जर, किसान विजेंद्र गुर्जर के बड़े पुत्र थे। उन्होंने 29 जून 2026 को अग्निवीर के रूप में सेना में अपनी सेवा शुरू की थी। बताया जा रहा है कि 15 जुलाई को फतेहगढ़ आर्मी सेंटर में प्रशिक्षण के दौरान दौड़ लगाते समय उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह गिर पड़े। उन्हें तत्काल सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 21 जुलाई 2026 को उनका निधन हो गया।

जनक गुर्जर अपने परिवार के तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके छोटे भाई मनोज कक्षा 12वीं के छात्र हैं, जबकि सबसे छोटे भाई देवेश भी पढ़ाई कर रहे हैं। परिवार खेती-बाड़ी कर अपना जीवनयापन करता है।

जानकारी के अनुसार, आज शाम करीब 5 बजे उनका पार्थिव शरीर शेरगढ़ के पटेल चौक पहुंचेगा। इसके बाद पूरे राजकीय सम्मान और जनसहभागिता के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में सैकड़ों बाइक सवारों और हजारों क्षेत्रवासियों के शामिल होने की संभावना है। इसके बाद उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पूरा क्षेत्र अपने वीर जवान को नम आंखों से अंतिम विदाई देने की तैयारी में जुटा है। जनक गुर्जर के निधन से गांव ही नहीं, पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now