📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में आगरा में सपा का शक्ति प्रदर्शन,

  • 13h ago
  • 265 views


दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में आगरा में समाजवादी पार्टी ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया।

दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में आगरा में सपा कार्यकर्ताओं ने बड़ा प्रदर्शन किया।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बिजलीघर चौराहे पर एकत्र हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गिरफ्तारी का विरोध जताया।

प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहे ताकि कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।

कुछ देर बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रदर्शन कर रहे सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और सभी को पुलिस लाइन भेज दिया।

इस दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पुलिस ने यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनाए रखी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now