📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

मथुरा कोर्ट परिसर में नाबालिग से कथित फर्जी शादी का मामला, मुस्लिम युवक समेत कई लोग पुलिस हिरासत में

  • 16h ago
  • 175 views


मथुरा जिला अदालत परिसर में एक नाबालिग हिंदू किशोरी से कथित फर्जी शादी कराने के प्रयास का मामला सामने आया है। अधिवक्ताओं की सूचना पर मौके पर पहुंचे वकीलों ने एक युवक और उसके साथ मौजूद लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ निवासी एक नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर मथुरा लाया गया। आरोप है कि बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के केवल स्टांप पेपर के आधार पर विवाह कराने का प्रयास किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव एडवोकेट शिवकुमार लवानिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले का विरोध किया।

अधिवक्ताओं का आरोप है कि किशोरी को गुमराह कर मथुरा लाया गया और उसके कथित बहन-जीजा भी इस पूरे घटनाक्रम में शामिल थे। वकीलों ने आशंका जताई कि मामला केवल कथित शादी तक सीमित नहीं हो सकता और इसकी विस्तृत जांच की जानी चाहिए।

बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव शिवकुमार लवानिया ने बताया कि मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को दे दी गई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने संबंधित लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। किशोरी की उम्र, परिस्थितियों, कथित विवाह की वैधता और लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now