📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

मथुरा: दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, सुरीर पुलिस की कार्रवाई

  • 15h ago
  • 140 views


मथुरा। थाना सुरीर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को टैंटीगांव-खैर रोड स्थित झंडा गांव तिराहे के पास से दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगदीशानंद उर्फ जगदीश (55 वर्ष) पुत्र बाबूलाल, निवासी जुलाबास थाना गोरई जनपद अलीगढ़ (वर्तमान पता- पुजारी, शनिदेव मंदिर, ग्राम भालई, थाना सुरीर, मथुरा) के रूप में हुई है।

आरोपी के खिलाफ थाना सुरीर में दर्ज मु.अ.सं. 158/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने 21 जुलाई 2026 को सुबह 10:05 बजे उसे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष अरुण कुमार डागर के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह, मानकचंद्र शर्मा तथा हेड कांस्टेबल नरेश कुमार शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now