दीपावली पर भी नहीं थमा नर्सिंग स्टाफ का विरोध, काले कपड़े पहनकर मनाया काला दिवस...
- 3h ago
हरियाणा के फरीदाबाद से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां गाड़ी पार्क करने को लेकर हुआ मामूली विवाद हत्या में बदल गया। आरोप है कि पड़ोसी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से एक के बाद एक 15 से 16 राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान परमजीत धनकड़ को 8 से 9 गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
दरअसल, पूरा मामला फरीदाबाद के सेक्टर-21C का है। जानकारी के मुताबिक, परमजीत धनकड़ काम के सिलसिले में सिंगापुर में रहते थे और अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए दो दिन पहले ही घर लौटे थे। 24 नवंबर को उनके भांजे की शादी होनी थी।
धनतेरस की रात करीब 8 बजे परमजीत जिम से घर लौटे थे। इसी दौरान गाड़ी की पार्किंग को लेकर उनकी तीसरी मंजिल पर रहने वाले पड़ोसी मोहन उर्फ मोनू शर्मा से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर परमजीत पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से भी विवाद चल रहा था। करीब पांच दिन पहले कुत्ते को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोहन उर्फ मोनू शर्मा अपने परिवार के साथ मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने मौके से खाली कारतूस बरामद किए हैं और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
सबसे दुखद बात यह है कि जिस घर में कुछ दिनों बाद शादी की खुशियां गूंजने वाली थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। महज पार्किंग को लेकर शुरू हुए विवाद ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं।
हरियाणा के फरीदाबाद से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां गाड़ी पार्क करने को लेकर हुआ मामूली विवाद हत्या में बदल गया। आरोप है कि पड़ोसी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से एक के बाद एक 15 से 16 राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान परमजीत धनकड़ को 8 से 9 गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, पूरा मामला फरीदाबाद के सेक्टर-21C का है। जानकारी के मुताबिक, परमजीत धनकड़ काम के सिलसिले में सिंगापुर में रहते थे और अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए दो दिन पहले ही घर लौटे थे। 24 नवंबर को उनके भांजे की शादी होनी थी। धनतेरस की रात करीब 8 बजे परमजीत जिम से घर लौटे थे। इसी दौरान गाड़ी की पार्किंग को लेकर उनकी तीसरी मंजिल पर रहने वाले पड़ोसी मोहन उर्फ मोनू शर्मा से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर परमजीत पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से भी विवाद चल रहा था। करीब पांच दिन पहले कुत्ते को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोहन उर्फ मोनू शर्मा अपने परिवार के साथ मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने मौके से खाली कारतूस बरामद किए हैं और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। सबसे दुखद बात यह है कि जिस घर में कुछ दिनों बाद शादी की खुशियां गूंजने वाली थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। महज पार्किंग को लेकर शुरू हुए विवाद ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!