न्यायालय की अवहेलना करने वाले को चमोली पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • 12h ago
  • 201 views


जनपद चमोली में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कर्णप्रयाग कोतवाली की गौचर चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट, कर्णप्रयाग द्वारा एनआई एक्ट के तहत जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में विक्रम सिंह  को गिरफ्तार किया। अभियुक्त न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर रहा था, जिसके चलते उसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। यह कार्रवाई चौकी प्रभारी गौचर उपनिरीक्षक मानवेंद्र सिंह गुसाईं के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल प्रदीप बहुखंडी और होमगार्ड विपिन राणा ने की।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now