संपूर्ण समाधान दिवस में DM-SSP ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, सदर तहसील के कार्यालयों का...
- 10h ago
मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान बड़ा सड़क हादसा हो गया। रैपुरा जाट पुलिस चौकी की सरकारी जीप को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस जीप और ट्रक दोनों सड़क किनारे खाई में जा गिरे। हादसे में पुलिस की जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार आरक्षी मोहित शर्मा और आरक्षी भरत घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, हादसा 31 जुलाई की रात करीब 11 बजे भीमनगर पुलिया के पास हुआ। रैपुरा जाट चौकी की पुलिस टीम सरकारी जीप से रात्रि गश्त पर निकली थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों के मुताबिक दोनों सिपाहियों की हालत सामान्य और स्थिर है।
मामले की जानकारी देते हुए सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि घटना का संज्ञान लेते हुए घायल पुलिसकर्मियों का उपचार कराया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान बड़ा सड़क हादसा हो गया। रैपुरा जाट पुलिस चौकी की सरकारी जीप को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस जीप और ट्रक दोनों सड़क किनारे खाई में जा गिरे। हादसे में पुलिस की जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार आरक्षी मोहित शर्मा और आरक्षी भरत घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हादसा 31 जुलाई की रात करीब 11 बजे भीमनगर पुलिया के पास हुआ। रैपुरा जाट चौकी की पुलिस टीम सरकारी जीप से रात्रि गश्त पर निकली थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों के मुताबिक दोनों सिपाहियों की हालत सामान्य और स्थिर है। मामले की जानकारी देते हुए सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि घटना का संज्ञान लेते हुए घायल पुलिसकर्मियों का उपचार कराया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!