सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का...
- 8h ago
मथुरा-वृंदावन नगर निगम में बुधवार को NAMASTE योजना के अंतर्गत ‘सफाई मित्र सम्मान एवं सुरक्षा शिविर’ का आयोजन किया गया। भूतेश्वर स्थित नगर निगम मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया।
कार्यक्रम में नगर निगम के सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र और सेफ्टी किट देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आयोजित मेडिकल कैंप में सफाई कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की गई और चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श दिया गया।
शिविर के दौरान नगर निगम अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। अधिकारियों ने सफाई मित्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया।
कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त सुनीता सिंह, सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामगोपाल सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में सफाई मित्र मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से सफाई मित्रों के सम्मान के साथ-साथ उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।
मथुरा-वृंदावन नगर निगम में बुधवार को NAMASTE योजना के अंतर्गत ‘सफाई मित्र सम्मान एवं सुरक्षा शिविर’ का आयोजन किया गया। भूतेश्वर स्थित नगर निगम मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम के सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र और सेफ्टी किट देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आयोजित मेडिकल कैंप में सफाई कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की गई और चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श दिया गया। शिविर के दौरान नगर निगम अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। अधिकारियों ने सफाई मित्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त सुनीता सिंह, सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामगोपाल सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में सफाई मित्र मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से सफाई मित्रों के सम्मान के साथ-साथ उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!