वृंदावन पुलिस ने कानपुर से लापता बालिका को सकुशल बरामद किया, परिजनों के किया सुपुर्द...
- 9m ago
मथुरा। दीपावली के त्योहार के बीच मथुरा में बम धमाकों की धमकी मिलने से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। नगर आयुक्त की आधिकारिक ईमेल पर भेजे गए धमकी भरे संदेश में मथुरा और अयोध्या के धार्मिक स्थलों, महापौर कार्यालय, रेलवे स्टेशनों और शैक्षणिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल में 8 नवंबर को 'काली दिवाली' बताते हुए 27 नवंबर तक धमाके करने की चेतावनी दी गई है। संदेश में खालिस्तान समर्थक संगठनों का भी उल्लेख किया गया है।
धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन सक्रिय हो गया। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर नगर निगम कार्यालय, रेलवे स्टेशनों और सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
इसके साथ ही होटल, रेस्टोरेंट और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। वहीं सर्विलांस और आईटी टीम ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने में जुटी हुई है।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही हैं। प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ा दी है।
मथुरा। दीपावली के त्योहार के बीच मथुरा में बम धमाकों की धमकी मिलने से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। नगर आयुक्त की आधिकारिक ईमेल पर भेजे गए धमकी भरे संदेश में मथुरा और अयोध्या के धार्मिक स्थलों, महापौर कार्यालय, रेलवे स्टेशनों और शैक्षणिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल में 8 नवंबर को 'काली दिवाली' बताते हुए 27 नवंबर तक धमाके करने की चेतावनी दी गई है। संदेश में खालिस्तान समर्थक संगठनों का भी उल्लेख किया गया है। धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन सक्रिय हो गया। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर नगर निगम कार्यालय, रेलवे स्टेशनों और सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही होटल, रेस्टोरेंट और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। वहीं सर्विलांस और आईटी टीम ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही हैं। प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ा दी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!