यम द्वितीया से पहले प्रशासन अलर्ट! DM-SSP ने विश्राम घाट और बंगाली घाट का किया निरीक्षण

  • संवाददाता: दिलीप अग्रवाल
  • 3h Ago 99 Views


मथुरा। यम द्वितीया पर्व को लेकर मथुरा जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। पर्व पर देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी मथुरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने संयुक्त रूप से विश्राम घाट, बंगाली घाट सहित प्रमुख यमुना घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।

विशेष रूप से यमुना घाटों पर गोताखोरों की तैनाती, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम और सुरक्षा के लिए मजबूत बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों को भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी मुस्तैदी बरतने को कहा गया।

प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यम द्वितीया के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के यमुना स्नान के लिए पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें।

प्रशासन का उद्देश्य यम द्वितीया पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के धार्मिक अनुष्ठान कर सकें।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now