Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 05 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में बम धमाकों की धमकी से हड़कंप! धार्मिक स्थल, रेलवे स्टेशन और महापौर का कार्यालय निशाने पर

मथुरा। दीपावली के त्योहार के बीच मथुरा में बम धमाकों की धमकी मिलने से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। नगर आयुक्त की आधिकारिक ईमेल पर भेजे गए धमकी भरे संदेश में मथुरा और अयोध्या के धार्मिक स्थलों, महापौर कार्यालय, रेलवे स्टेशनों और शैक्षणिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल में 8 नवंबर को 'काली दिवाली' बताते हुए 27 नवंबर तक धमाके करने की चेतावनी दी गई है। संदेश में खालिस्तान समर्थक संगठनों का भी उल्लेख किया गया है।

धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन सक्रिय हो गया। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर नगर निगम कार्यालय, रेलवे स्टेशनों और सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

इसके साथ ही होटल, रेस्टोरेंट और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। वहीं सर्विलांस और आईटी टीम ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने में जुटी हुई है।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही हैं। प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ा दी है।

Previous News

राम-भरत मिलन की लीला देख भावुक हुए दर्शक, भाईयों के प्रेम ने नम कर दीं आंखें

Next News

श्रीकृष्ण के चरित्र पर टिप्पणी से यादव महासभा में उबाल, धीरेंद्र शास्त्री के बयानों पर जताई कड़ी नाराजगी