Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 02 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा के राया में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के थाना राया क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गांव कूम्हा के समीप मथुरा-कासगंज रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से पशु चरा रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव झोपड़ी निवासी हरवीर सिंह पुत्र तेजपाल सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, हरवीर सिंह रविवार को खेतों में पशु चरा रहे थे। इसी दौरान उनका एक पशु मथुरा-कासगंज रेलवे लाइन की ओर चला गया। पशु को रोकने के लिए हरवीर सिंह रेलवे लाइन की तरफ दौड़े। इसी बीच अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि हरवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना राया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

मृतक के पिता तेजपाल सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र खेतों में पशु चरा रहा था। इसी दौरान एक पशु रेलवे लाइन की ओर चला गया। उसे रोकने के प्रयास में हरवीर सिंह ट्रेन की चपेट में आ गए।

इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना से परिजनों का बुरा हाल है।

Previous News

मथुरा में वाहन चोरी गैंग पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर एक्ट में दो आरोपी गिरफ्तार

Next News

बिछड़े मासूम के लिए फरिश्ता बनी कोतवाली पुलिस, 8 वर्षीय बच्चे को अपनों से मिलाकर लौटाई परिवार की खुशियां