मथुरा के कृष्णा नगर बिजली घर में गोलीकांड: खाना खाने को लेकर विवाद के बाद सुरक्षाकर्मी ने संविदा कर्मी को मारी गोली, आगरा रेफर

  • संवाददाता: ब्रजवासी लाल
  • 1d Ago 230 Views


मथुरा के कृष्णा नगर स्थित बिजली घर में बुधवार देर रात खाना खाने को लेकर शुरू हुआ विवाद गंभीर हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान सैनिक कल्याण बोर्ड की ओर से तैनात रिटायर्ड सैनिक सुरक्षाकर्मी नेत्रपाल ने संविदा विद्युत कर्मी दीपक पर लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। गोली लगने से दीपक घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर किया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच खाना खाने को लेकर विवाद हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ASP आशना चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now