केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले लघु उद्योग भारती मथुरा के जिलाध्यक्ष अंकित...
- 12h ago
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन में सवार होते समय एक बुजुर्ग श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। ब्रजभूमि के मंदिरों और धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं का एक ग्रुप गोरखपुर जाने के लिए मथुरा जंक्शन पहुंचा था। ग्रुप में शामिल 68 वर्षीय जितेंद्र अमृतलाल पांडया अपनी पत्नी भावना पांडया और बेटे प्रशांत पांडया के साथ प्लेटफॉर्म नंबर 9 पर छपरा एक्सप्रेस में सवार हो रहे थे। इसी दौरान ट्रेन में चढ़ते ही अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ते देख पत्नी और बेटा घबरा गए और मदद के लिए लोगों से गुहार लगाने लगे।
रात करीब 12 बजे परिजनों और प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ जवान केशव सिंह ने तत्परता दिखाते हुए बुजुर्ग को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि मुंबई से करीब एक दर्जन लोगों का ग्रुप पिछले दिनों ब्रज दर्शन के लिए आया था। दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु गोरखपुर जाने के लिए मथुरा जंक्शन पहुंचे थे, लेकिन यात्रा शुरू होने से पहले ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि छपरा एक्सप्रेस में सवार होते समय बुजुर्ग को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके चलते उनकी मौत हो गई।
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन में सवार होते समय एक बुजुर्ग श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। ब्रजभूमि के मंदिरों और धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं का एक ग्रुप गोरखपुर जाने के लिए मथुरा जंक्शन पहुंचा था। ग्रुप में शामिल 68 वर्षीय जितेंद्र अमृतलाल पांडया अपनी पत्नी भावना पांडया और बेटे प्रशांत पांडया के साथ प्लेटफॉर्म नंबर 9 पर छपरा एक्सप्रेस में सवार हो रहे थे। इसी दौरान ट्रेन में चढ़ते ही अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ते देख पत्नी और बेटा घबरा गए और मदद के लिए लोगों से गुहार लगाने लगे। रात करीब 12 बजे परिजनों और प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ जवान केशव सिंह ने तत्परता दिखाते हुए बुजुर्ग को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि मुंबई से करीब एक दर्जन लोगों का ग्रुप पिछले दिनों ब्रज दर्शन के लिए आया था। दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु गोरखपुर जाने के लिए मथुरा जंक्शन पहुंचे थे, लेकिन यात्रा शुरू होने से पहले ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि छपरा एक्सप्रेस में सवार होते समय बुजुर्ग को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके चलते उनकी मौत हो गई।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!