वृन्दावन में पति के बारे में पूछने पर महिला पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर रूप से घायल

  • संवाददाता: राहुल ठाकुर
  • 16h Ago 174 Views


वृंदावन में पति के बारे में जानकारी लेना एक महिला को भारी पड़ गया। कोतवाली क्षेत्र के पुरानी कालीदह, रतनछत्तरी इलाके में पड़ोसियों पर महिला के साथ मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगा है। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

पीड़ित महिला के अनुसार, वह अपने पति के संबंध में जानकारी लेने पड़ोसी के पास पहुंची थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर पड़ोसी नाराज हो गए और विवाद बढ़ने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान महिला पर धारदार हथियार से वार कर दिया गया, जिससे वह लहूलुहान हो गई।

घायल महिला कोतवाली पहुंची और नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल घटना को लेकर पीड़िता के आरोपों की जांच की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now