बरसाना पुलिस की कार्रवाई, अवैध पौनिया और दो जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 14h Ago 419 Views


मथुरा जनपद में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरसाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध पौनिया और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामकिशन उर्फ किशनो पुत्र रामगोपाल, निवासी ग्राम भरनाखुर्द, थाना बरसाना, मथुरा के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 30 वर्ष बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 28 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजकर 38 मिनट पर हाथिया चौराहे से कमई जाने वाले रास्ते पर स्थित एक बंद पड़े भट्टे के पास यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद बरसाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध पौनिया और 12 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना बरसाना में मुकदमा अपराध संख्या 438/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकल सिंह ढाका, कांस्टेबल रितिक कुमार, मनीष कुमार और पुलकित कुमार शामिल रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now