फरह पुलिस की कार्रवाई, 2 किलो 30 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 16h Ago 391 Views


मथुरा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना फरह पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 2 किलो 30 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 27 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 1 बजकर 55 मिनट पर मुखबिर की सूचना पर बृज की रसोई के पास सर्विस रोड, एनएच-19 थाना क्षेत्र फरह में दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस ने धर्मेन्द्र सिंह पुत्र लीला सिंह निवासी ग्राम चुरमुरा, थाना फरह, जनपद मथुरा को गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र करीब 32 वर्ष बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.030 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में थाना फरह पर मुकदमा अपराध संख्या 488/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया। टीम में उपनिरीक्षक विक्रान्त तोमर, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार दुबे और हेड कांस्टेबल सौरभ कुमार शामिल रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now