बेटी पर गंदी नजर पड़ी तो टूटा मां का सब्र प्रधान समेत 4 लोगों पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप

  • संवाददाता: ब्रजवासी लाल
  • 6h Ago 127 Views


मथुरा के फरह थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने गांव के प्रधान समेत चार लोगों पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो के जरिए करीब डेढ़ साल तक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि बदनामी और वीडियो वायरल होने के डर से वह लंबे समय तक चुप रही, लेकिन जब आरोपियों की नजर उसकी बेटी पर पड़ी तो उसने आवाज उठाने का फैसला किया।

पीड़िता के मुताबिक, 14 जनवरी 2024 को वह अपने पति की नौकरी के सिलसिले में मदद मांगने ग्राम प्रधान प्रताप सिंह राणा के पास गई थी। आरोप है कि वहां मौजूद भगत सिंह, दिग्गो और छीतर ने उसे नशीला शरबत पिलाया और अर्धबेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर उसे डराया और उसका शोषण किया जाता रहा।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि शुरुआत में फरह थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर सुनवाई नहीं की, जिसके बाद उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। पीड़िता के अनुसार, कोर्ट के आदेश पर 11 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अब महिला ने मथुरा एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now