थाना गोविंद नगर में संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 5h Ago 119 Views


मथुरा। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को मथुरा के थाना गोविंद नगर में इंस्पेक्टर अजय वर्मा के नेतृत्व में संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया। इस दौरान थाने में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए अपने कर्तव्यों का निष्पक्षता एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान संविधान की उद्देशिका में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। पुलिसकर्मियों को इन संवैधानिक मूल्यों का अपने दैनिक कार्यों में पालन करने तथा प्रत्येक नागरिक के साथ सम्मान, निष्पक्षता और संवेदनशीलता से व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर थाना गोविंद नगर परिसर में सभी पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रूप से शपथ लेते हुए संविधान की मर्यादा बनाए रखने और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now