स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
मथुरा में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। थाना हाईवे क्षेत्र में मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
मंगलवार को थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर कल्याण करोति के समीप एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
एंबुलेंस चालक ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी, लेकिन परिजनों ने इसका विरोध किया और बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने साथ ले गए।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर