खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे परिवार पर कहर, पत्नी-बेटे को लेने गए पति...
- 3h ago
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां सड़क हादसे ने छीन लीं। रेलवे स्टेशन से पत्नी और बेटे को बाइक पर लेकर घर लौट रहे युवक को जयपुर-बरेली हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
शनिवार तड़के जयपुर-बरेली हाईवे पर हुए इस दर्दनाक हादसे में 47 वर्षीय वीरेंद्र सिंह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र की पत्नी सुनीता और बेटा पंकज खाटू श्याम के दर्शन कर ट्रेन से लौटे थे। वीरेंद्र उन्हें रेलवे जंक्शन से बाइक पर लेकर अपने गांव कटेला जा रहे थे।
रास्ते में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
मृतक के भाई ने बताया कि वीरेंद्र की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल रेफर किया जा रहा था, लेकिन दूसरे अस्पताल के गेट पर पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, घायल पत्नी और बेटे का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां सड़क हादसे ने छीन लीं। रेलवे स्टेशन से पत्नी और बेटे को बाइक पर लेकर घर लौट रहे युवक को जयपुर-बरेली हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार तड़के जयपुर-बरेली हाईवे पर हुए इस दर्दनाक हादसे में 47 वर्षीय वीरेंद्र सिंह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र की पत्नी सुनीता और बेटा पंकज खाटू श्याम के दर्शन कर ट्रेन से लौटे थे। वीरेंद्र उन्हें रेलवे जंक्शन से बाइक पर लेकर अपने गांव कटेला जा रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। मृतक के भाई ने बताया कि वीरेंद्र की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल रेफर किया जा रहा था, लेकिन दूसरे अस्पताल के गेट पर पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, घायल पत्नी और बेटे का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!