https://www.abhinews.co.in/news/breking-nyuz-viyatanam-me-bharatiy-paryatakon-se-bhari-nav-palati-15-ki-maut-21-logon-ko-bacay-gay

मथुरा पहुंची उत्तर प्रदेश विकास यात्रा का भव्य स्वागत, विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश

  • 6h ago
  • 98 views


मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य प्रायोजन में आयोजित उत्तर प्रदेश विकास यात्रा का शनिवार को मथुरा आगमन पर कृष्णानगर स्थित बंसल फूड्स में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं जयघोष के साथ यात्रा का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अंकित बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास, सुशासन, कानून व्यवस्था, आधारभूत संरचना, औद्योगिक निवेश और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास यात्रा का उद्देश्य सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा नागरिकों को "विकसित उत्तर प्रदेश" के संकल्प से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा एमएसएमई, लघु एवं कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए किए गए प्रयासों से स्थानीय उद्यमियों को नई ऊर्जा मिली है और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं।

वक्ताओं ने कहा कि यह विकास यात्रा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, उद्योगपति, व्यापारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now