https://www.abhinews.co.in/news/breking-nyuz-viyatanam-me-bharatiy-paryatakon-se-bhari-nav-palati-15-ki-maut-21-logon-ko-bacay-gay

एटीएम में कैश कम डालकर हड़पे 8 लाख, फ्रैंचाइजी संचालक पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

  • 4h ago
  • 151 views


हिताची पेमेंट सर्विसेज के सहायक प्रबंधक हनुमान शरण तिवारी की तहरीर पर थाना कोतवाली में आरोपी फ्रैंचाइजी संचालक पुष्पेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने हिताची कंपनी से तीन एटीएम की फ्रैंचाइजी ली थी। ये एटीएम राधिका विहार, भास्कर अस्पताल के पास, द्वारिकापुरी कॉलोनी बीएसए रोड और किरण वाटिका महोली रोड पर संचालित हैं।

कंपनी ने इन एटीएम में ग्राहकों के लिए कैश लोड करने की जिम्मेदारी पुष्पेंद्र को सौंपी थी। आरोप है कि उसने कंपनी से मिले कैश में हेराफेरी करते हुए एटीएम में तय राशि से कम पैसे डाले और बाकी रकम का गबन कर लिया। जांच के दौरान सामने आया कि इस तरीके से आरोपी ने 7 लाख 80 हजार 400 रुपये की धोखाधड़ी की।

धोखाधड़ी का खुलासा होने के बाद कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आईपीएस आशना चौधरी ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now