https://www.abhinews.co.in/news/breking-nyuz-viyatanam-me-bharatiy-paryatakon-se-bhari-nav-palati-15-ki-maut-21-logon-ko-bacay-gay

ब्रेकिंग न्यूज़: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी और पुत्र गंभीर घायल

  • 6h ago
  • 197 views


मथुरा। थाना राया क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, गांव कटेला निवासी 48 वर्षीय वीरेंद्र अपनी पत्नी सुनीता देवी और पुत्र पंकज को बाइक से मथुरा से घर लेकर लौट रहे थे। पत्नी और पुत्र हाल ही में खाटू श्याम के दर्शन कर वापस आए थे। इसी दौरान गांव मल्हे के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना राया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।

उपचार के दौरान वीरेंद्र ने दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी सुनीता देवी और पुत्र पंकज का केडी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दुर्घटना के बाद फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और मामले की जांच जारी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now