Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 07 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की मौत

मथुरा में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। थाना हाईवे क्षेत्र में मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

मंगलवार को थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर कल्याण करोति के समीप एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

एंबुलेंस चालक ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी, लेकिन परिजनों ने इसका विरोध किया और बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने साथ ले गए।

वहीं जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. विकास मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में ब्रॉट डेड (Brought Dead) केस लाया गया था, जिसकी सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Previous News

LIVE: पूर्व विधायक प्रदीप माथुर LIVE | मथुरा की राजनीति पर बड़ा इंटरव्यू

Next News

मनसा देवी मंदिर में बड़ा बदलाव, अब बिना जेब के कुर्ते पहनेंगे पुजारी