राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

  • 14h ago
  • 258 views


मथुरा में अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस महानगर इकाई के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए होलीगेट चौराहे पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप था कि राम मंदिर में कथित चंदा गड़बड़ी का मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष यतेन्द्र मुकदम ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि इस तरह के मामलों में सख्त कदम नहीं उठाए गए तो लोगों का विश्वास प्रभावित होगा। कांग्रेस ने सरकार से मामले की पारदर्शी जांच कर दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाने की मांग की।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now