https://www.abhinews.co.in/news/breking-nyuz-viyatanam-me-bharatiy-paryatakon-se-bhari-nav-palati-15-ki-maut-21-logon-ko-bacay-gay

वृंदावन में बढ़ा यमुना का जलस्तर, तटवर्ती इलाकों में बढ़ी चिंता... प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

  • 4h ago
  • 175 views


लगातार हो रही बारिश के चलते वृंदावन में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। अभी जलस्तर में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है, लेकिन यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में पानी और बढ़ सकता है। यमुना तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोग हालात पर नजर बनाए हुए हैं और प्रशासन भी लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहा है।

मानसून की शुरुआत से पहले ही जिला प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की तैयारियां पूरी कर ली थीं। राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, जबकि नावों, राहत सामग्री और अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया गया है।

प्रशासन ने यमुना किनारे रहने वाले लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अनावश्यक रूप से यमुना के किनारे जाने से बचने की सलाह दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now